दीपावली और अन्य त्योहारों के मौसम में मां वैष्णो देवी यात्रा में इस बार कमी देखी जा रही है। वर्तमान में आधार शिविर कटरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 9000 से 12000 के बीच है। प्रशासन ने सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे हेलीकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सेवा सुचारू रूप से उपलब्ध कराई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही

है। मौसम के असर से यात्रा पर हल्का प्रभाव पड़ा है। दिन में मौसम साफ रहने के बाद त्रिकुटा पर्वत पर बादलों का जमघट हो गया और ठंडी हवाएं चलने लगीं। श्रद्धालु गर्म कपड़े पहनकर यात्रा जारी रखे हुए हैं। दोपहर बाद बादल छाने से हेलीकॉप्टर सेवा अस्थायी रूप से बाधित करनी पड़ी।

