वेनजुएला के एले काल्लाओ इलाके में मूसलाधार बारिश के चलते एक सोने की खदान धंस गई, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार यह हादसा “क्वाट्रो एसकिनास डी काराटाल” खदान में तीन अलग-अलग शाफ्ट में हुआ। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए एक कमांड पोस्ट स्थापित किया गया है। इस ऑपरेशन का

नेतृत्व ब्रिगेडियर जनरल ग्रेगरी गोंजालेज़ एसेवेडो, जो बोलीवर राज्य के डैमेज असेसमेंट और नीड्स एनालिसिस ऑपरेशनल जोन (ZOEDAN) के प्रमुख हैं, वह कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य सभी मृतकों के शवों को सुरक्षित निकालना है।

