घाटशिला उपचुनाव को लेकर आज JLKM पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जुझारू साथियों ने घाटशिला उपचुनाव पर गहन चर्चा की। तोपचांची के प्राकृतिक सौंदर्य, पहाड़ और जंगलों के बीच हुई इस बैठक में चुनावी रणनीति और आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बैठक के अंत में पार्टी ने सर्वसम्मति से घाटशिला उपचुनाव लड़ने का निर्णय लिया। पार्टी ने इस चुनाव में पूरी मजबूती और रणनीति के साथ उतरने का संकल्प लिया है। इसके बाद संसदीय बोर्ड की बैठक में

उम्मीदवार का नाम घोषित किया जाएगा। पार्टी के नेताओं ने सभी साथियों को चुनावी तैयारी में जुटने और संघर्ष जारी रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बिगुल बज चुका है और पार्टी की चुनावी सेना तैयार है। सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ देते हुए उन्होंने सकारात्मक और संगठित चुनाव लड़ने का संदेश दिया।

