उत्तर रेलवे ने दिवाली-छठ पूजा पर 30 लाख सीटें बढ़ाईं | 

उत्तर रेलवे ने दिवाली-छठ पूजा पर 30 लाख सीटें बढ़ाईं | 

दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे ने खास कदम उठाया है। अब IRCTC पर टिकट बुक करते समय कोच का बुकिंग बंद स्टेटस नहीं दिखेगा। इस सुविधा के तहत रेलवे ने करीब 30 लाख सीटें बढ़ाई हैं। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने उन ट्रेनों में कोच बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जहां बुकिंग बंद स्टेटस मिलने की संभावना है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, इस पर पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है और शुरुआती रिस्पॉन्स अच्छा है।

ट्रेनों में फिलहाल 3000 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं, और यात्रियों की भीड़ के अनुसार यह संख्या और बढ़ाई जा सकती है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान स्पेशल ट्रेनें पूर्वांचल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए चल रही हैं और जैसे-जैसे स्पेशल ट्रेनों की घोषणा होती है, उनका शेड्यूल भी जारी किया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *