
गुरुग्राम के मानेसर परिसर में आज नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे और कमांडो का हौसला बढ़ाएंगे। इस दौरान कमांडो अपने शौर्य और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। अमित शाह समारोह में NSG मैगजीन का विमोचन भी करेंगे। कार्यक्रम में वह कमांडो को संबोधित करेंगे और उनके शौर्य का प्रदर्शन देखेंगे।कमांडो आतंकवादी हमलों से निपटने और बंधकों को छुड़ाने का प्रदर्शन करेंगे।

