गूगल भारत में अब तक के सबसे बड़े निवेशों में से एक करने जा रहा है। कंपनी आंध्र प्रदेश में 10 अरब अमेरिकी डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी, जो भारतीय रुपये में लगभग 88,705 करोड़ रुपये के बराबर है। इस निवेश से भारत में AI डेटा सेंटर तैयार किया जाएगा, जिसमें महत्वपूर्ण डेटा स्टोर होगा। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से मिली है। आंध्र

प्रदेश के मंत्री ने बताया कि गूगल, जो अल्फाबेट इंक के तहत काम करती है, इस परियोजना के लिए राज्य सरकार के साथ डील आज मंगलवार को पूरी की जाएगी।

