पाकिस्तान में ट्रंप के गाजा पीस प्लान के समर्थन को लेकर पिछले पांच दिनों से हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी हैं। पाकिस्तान TLP ने दावा किया है कि पुलिस की फायरिंग में अब तक उसके 250 से ज्यादा कार्यकर्ता और नेता मारे गए हैं, जबकि 1,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शन का नेतृत्व TLP प्रमुख साद हुसैन रिजवी कर रहे थे। उन्होंने लाहौर से इस्लामाबाद तक सरकार विरोधी और गाजा समर्थक लंबा मार्च निकाला था। इसी दौरान हुई झड़पों में रिजवी को भी तीन गोलियां लगी हैं।

पार्टी प्रवक्ता के अनुसार, उनकी हालत नाजुक है और उन्हें पास के एक मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। सरकार की ओर से अब तक किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, TLP का कहना है कि पंजाब प्रांत के कई हिस्सों में हालात तनावपूर्ण हैं और झड़पें जारी हैं।

