मोकामा विधानसभा सीट से बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले उन्होंने अपने समर्थकों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया, जिसमें मिठाइयों और अन्य व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में मोकामा और आसपास के क्षेत्र के लोग अनंत सिंह के नामांकन में शामिल होने पहुंचे। इस मौके पर

पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अनंत सिंह की एंट्री से मोकामा सीट पर मुकाबला और रोचक हो जाएगा। 2025 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के टिकट पर मैदान में उतर रहे अनंत सिंह ने पहले पांच बार विधायक रह चुके हैं और 2020 में अपनी पत्नी नीलम देवी को चुनाव में उतारा था। समर्थकों की भारी भीड़ और उत्साह ने नामांकन की प्रक्रिया को बेहद खास और जोरदार बना दिया।

