PK पर टिकट बिक्री का आरोप, वारिसनगर में जन सुराज कार्यकर्ताओं का बवाल |

PK पर टिकट बिक्री का आरोप, वारिसनगर में जन सुराज कार्यकर्ताओं का बवाल |

बिहार में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की दूसरी उम्मीदवार सूची जारी होते ही समस्तीपुर जिले के वारिसनगर में बवाल मच गया। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए समर्थकों ने पार्टी कार्यालय के बाहर लगे बैनर-पोस्टर फाड़ दिए और प्रशांत किशोर का पुतला दहन किया। मौके पर ‘प्रशांत किशोर चोर है’ के नारे भी लगाए गए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जन सुराज में टिकट उन्हीं को दिया जा रहा है, जो पैसे दे रहे हैं।

इसी तरह उज्जवलपुर विधानसभा क्षेत्र में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़े और आगजनी की। वहां भी प्रशांत किशोर के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। बताया जा रहा है कि जन सुराज पार्टी अब तक 116 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। 9 अक्टूबर को जारी पहली सूची में भी टिकट बिक्री को लेकर विवाद उठा था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *