मुंबई में BMC चुनाव से पहले पोस्टरबाजी तेज, “I Love बुलडोजर बाबा” ने खींचा ध्यान | 

मुंबई में BMC चुनाव से पहले पोस्टरबाजी तेज, “I Love बुलडोजर बाबा” ने खींचा ध्यान | 

बीएमसी चुनाव नजदीक आते ही मुंबई की सियासत में पोस्टरबाजी तेज हो गई है। शहर के कई इलाकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पोस्टर लगाए गए हैं। योगी के पोस्टर पर लिखा है “I Love बुलडोजर बाबा”, जबकि फडणवीस के पोस्टर पर लिखा गया है “I Love देवाभाऊ” — दोनों पोस्टरों में बुलडोजर की तस्वीर भी छपी है। माना जा रहा है कि यह बीजेपी समर्थकों की चुनावी रणनीति का हिस्सा है। इस बीच, बीएमसी चुनाव को लेकर बीजेपी, शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

दूसरी ओर, महा विकास अघाड़ी के भीतर सीट बंटवारे और गठबंधन पर अभी सहमति नहीं बनी है। कांग्रेस ने संकेत दिया है कि वह कई सीटों पर अकेले चुनाव लड़ सकती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार महाराष्ट्र में सभी स्थानीय निकाय चुनाव 31 जनवरी 2026 तक कराए जाने हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *