मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार बने अनंत सिंह, आज भरेंगे नामांकन

मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार बने अनंत सिंह, आज भरेंगे नामांकन

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है, और इसी बीच बाहुबली नेता अनंत सिंह आज मोकामा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जेडीयू से सिंबल मिलने के बाद ‘छोटे सरकार’ सुबह 10 बजे नामांकन फाइल करेंगे। उनके आवास पर जश्न जैसा माहौल है — मिठाइयों की तैयारी चल रही है और समर्थकों के लिए खास भोजन की व्यवस्था की गई है। अनंत सिंह ने जनता से भारी संख्या में नामांकन के दौरान शामिल होने की अपील की है। बताया जा रहा है कि इस मौके पर जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। अनंत सिंह की एंट्री से मोकामा की सियासत में नया जोश आ गया है और मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि 2020 में उनकी पत्नी नीलम देवी ने चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार अनंत सिंह खुद मैदान में उतर रहे हैं और जेडीयू के टिकट पर किस्मत आजमाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *