दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन सुर्खियों में आ गए। मैदान पर नहीं, बल्कि बाउंड्री लाइन के बाहर सैंडविच खाते हुए! सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। दरअसल, साई सुदर्शन को जॉन कैम्पबेल का शानदार कैच पकड़ने के दौरान चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें फील्डिंग से आराम दिया गया।

तीसरे दिन जब टीम इंडिया फील्डिंग कर रही थी, साई सुदर्शन बाउंड्री के पार बैठे सैंडविच खाते नजर आए। फैंस ने मजाकिया लहजे में उनसे “CSK जॉइन करने” की अपील तक कर डाली। इससे पहले साई सुदर्शन ने पहली पारी में 87 रनों की शानदार पारी खेली थी और शतक से चूक गए थे। उन्होंने अब तक चार टेस्ट में दो अर्धशतक जड़े हैं और भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह मजबूत करने की ओर बढ़ रहे हैं।

