आगरा: ताजमहल परिसर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कोई नुकसान नहीं

आगरा: ताजमहल परिसर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कोई नुकसान नहीं

यूपी के आगरा में रविवार को ताजमहल परिसर में आग लगने की घटना सामने आई। आग मुख्य गुंबद से लगभग 300 मीटर दूर दक्षिणी गेट के पास लगी। अचानक उठी चिंगारी और धुएं के गुबार से मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। दक्षिणी गेट की दाईं ओर बनी कोठरियों के ऊपर से गुजरती एलटी लाइन के जॉइंटर में अचानक चिंगारी उठी, जिससे आग लगी। सूचना मिलते ही टोरेंट पावर टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे का शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य पूरा किया। इस दौरान ताजमहल में किसी भी व्यवस्था पर असर नहीं पड़ा। वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि UPS ने तुरंत काम संभाल लिया और स्मारक को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। दक्षिणी गेट पर्यटकों के लिए 2018 से बंद है। घटना के बावजूद ताजमहल की सुरक्षा और संरचना पूरी तरह सुरक्षित रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *