बोकारो: CRPF और झारखंड जगुआर की कार्रवाई में नक्सलियों के हथियार मिले

बोकारो: CRPF और झारखंड जगुआर की कार्रवाई में नक्सलियों के हथियार मिले

बोकारो पुलिस ने CRPF और झारखंड जगुआर के साथ मिलकर एक बड़ा नक्सली अभियान चलाया। यह अभियान बिरहोर डेरा जंगल में चलाया गया, जहां पहले 17 जुलाई 2025 को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए थे, जबकि बाकी जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले थे। भागते वक्त नक्सलियों ने मुरपा गांव के पास SLR राइफल, मैगजीन और गोलियां छिपा दी थीं। बाद में, नक्सली भोला कोड़ा ने बिहार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और छिपाए गए हथियारों की जानकारी दी। पुलिस टीम ने बताई गई जगह से हथियार बरामद कर लिए हैं। फिलहाल सभी हथियारों को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बोकारो एसपी ने इसे पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता बताया है और कहा है कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *