बिहार के बेतिया से एक भयावह हादसे की वीडियो सामने आई है। यहां एक मिठाई की दुकान में LPG सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद दुकान में आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास की तीन दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाके की

आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सिलेंडर में लीकेज की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दुकान मालिक से पूछताछ की जा रही है।

