कैमूर जिले में चार विधानसभा क्षेत्र रामगढ़, मोहनियां,भभुआ, चैनपुर में आज से नामांकन शुरू सुबह 11 बजे से 3 बजे शाम तक नामंकन किया जायेगा,जो 20 अक्टूबर तक नामंकन होगा,21 अक्टूबर को नाम की संवीक्षा किया जायेगा, नाम वापसी 23 अक्टूबर को होगा,11 नवम्बर को मतदान होगा जिसमें जिले के तीन विधानसभा रामगढ़,मोहनियां,भभुआ में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा वही चैनपुर विधानसभा पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक होगा,जिले के डीएम एसपी ने संयुक्त प्रेसवार्ता किया,जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जिले में विधानसभा की चुनाव भय मुक्त माहौल में किया जायेगा,रामगढ़,मोहनियां विधानसभा के लिए नामंकन मोहनियां अनुमंडल कार्यालय में किया जायेगा

जबकि भभुआ चैनपुर विधानसभा का नामंकन भभुआ अनुमंडल कार्यालय में किया जायेगा,जिले में कुल मतदान केंद्र 1484 बनाए गए है। जिले में कुल मतदाता 11,68,638 है,चुनाव की सुरक्षा पाँच लेयरो में रखी गई है हर समस्या से निपटने के लिए कैमूर पुलिस तैयार है,वही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि आज से नामंकन शुरू है जो 20 अक्टूबर तक चलेगा,21 अक्टूबर को नामांकन पत्र का संवीक्षा किया जायेगा और 23 अक्टूबर को अभ्यर्थियों के नाम वापसी मिया जायेगा,11 नवम्बर को मतदान होगा और 14 को मतगणना। वही कैमूर एसपी हरि मोहन शुक्ला ने बताया कि चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था पाँच लेयरो में रखी गई है पहला मतदान केंद्र पर फोर्स की व्यवस्था किया गया है उसके बाद सेक्टर में पदाधिकारी फिर जोन और सुपर जोन होता है उसके बाद एसपी डीएम रहेंगे,निर्वाचन व्यय पर निगरानी हेतू 13 फ्लाइंग स्क्वाड,14 एसएसटी,11 वीएसटी,5 मल्टी एजेन्सी चेक पोस्ट बनाये गए है कर्मनाशा,महदाईच,बड़ौरा, ककरैत,अखिनी बनाये गए है,जिला प्रशासन ने जिलावासियों से अपील किया है कि आप लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत करें।

