
लखीसराय – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र एवं स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्रीमती बंदना पांडेय के आदेशानुसार स्वीप कोषांग के सहायक नोडल पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बड़हिया एवं हलसी श्रीमती रूबी सिंह व कुमारी मुक्ता के संयुक्त तत्वाधान में पॉलिटेक्निक कॉलेज से आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाला गया। पहले मतदान फिर जलपान, उम्र 18 पूरी है वोट देना जरूरी है, जन जन का यह नारा है वोट अधिकार हमारा है, ईवीएम में नहीं है खोट बटन दबाओ लगता वोट जैसे कई नारे आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के द्वारा लगाया गया।अंत में स्वीप कोषांग के दोनों सहायक नोडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि अपने अपने पोषक क्षेत्र अंतर्गत प्रभावी तरीके से मतदाता जागरूकता अभियान को कीजिए। संध्या चौपाल से लेकर अन्य संबंधित कई महत्वपूर्ण बातें की जानकारी दी गई। मौके पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे स्वीप के कर्मी सह हब के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, एनएनएम के जिला समन्वयक कन्हैया कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, नवीन कुमार आंगनबाड़ी सेविका गुरमीत कौर, ज्योति कुमारी, संजू कुमारी रेखा कुमारी सहित दर्जनों आंगनबाड़ी सेविका सहायिका मौजूद रहे।

