
इजराइल और हमास के बीच हाल ही में हुए शांति समझौते के बाद मिस्र में गाजा शांति शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन में भारत को भी आमंत्रित किया गया था। हालांकि, खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सूत्रों के अनुसार, कीर्ति वर्धन सिंह इस शिखर सम्मेलन में भारत की कूटनीतिक और राजनीतिक स्थिति स्पष्ट करेंगे और क्षेत्रीय शांति व सहयोग पर अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे।

