अमेरिका ने ईरान के तेल और गैस व्यापार में शामिल 50 से ज्यादा व्यक्तियों, कंपनियों और जहाजों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस सूची में 8 भारतीय नागरिक और कई कंपनियां भी शामिल हैं। आरोप है कि इन लोगों और कंपनियों ने मिलकर अरबों डॉलर के ईरानी तेल और गैस उत्पाद दुनियाभर में भेजे, जिससे ईरान को आतंकवादियों को फंड पहुंचाने में मदद

मिली। अमेरिकी विदेश मंत्रालय और वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह कदम ईरान को अवैध फंडिंग से रोकने के लिए उठाया गया है। इन व्यक्तियों और कंपनियों पर अमेरिका में कारोबार करने और प्रवेश करने पर रोक रहेगी।

