कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंची हैं l एयरपोर्ट पर उनका स्वागत भारतीय विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी नागराज नायडू ने किया। अपने इस दौरे के दौरान अनीता आनंद विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगी। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ समय से

संबंधों में आई तनातनी के बीच यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इन बैठकों से भारत-कनाडा के रिश्तों में सुधार की दिशा में नई शुरुआत होगी।

