HSCL कॉलोनी में ब्लॉक गिरने पर सांसद ढुल्लू महतो ने BSL प्रबंधन को फटकार लगाई | 

HSCL कॉलोनी में ब्लॉक गिरने पर सांसद ढुल्लू महतो ने BSL प्रबंधन को फटकार लगाई | 

बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 01B, HSCL कॉलोनी में देर शाम एक बड़ा हादसा हुआ। कॉलोनी के एक पूरा ब्लॉक (351 से 366 नंबर) गिर गया। सौभाग्य से, सभी लोग पहले ही बाहर निकल चुके थे, इसलिए कोई हानि नहीं हुई। यह बोकारो में अब तक का सबसे बड़ा आवास गिरने का हादसा माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही धनबाद सांसद श्री ढुल्लू महतो घटनास्थल पहुंचे और प्रभावित परिवारों की कुशलता जानी।

सांसद ने HSCL अधिकारियों, जिला उपायुक्त और नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल टाउन हॉल में रहने की व्यवस्था की जाए। साथ ही BSL प्रबंधन को जल्द से जल्द सुरक्षित आवास में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। सांसद महोदय ने मीडिया से कहा कि पहले ही प्रबंधन को मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन उदासीनता के कारण यह बड़ी घटना हुई। ईश्वर का शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *