खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के चिलबिला में डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर के काफिले को घेर कर मुर्दाबाद के नारे लगा रहे युवकों तथा विधायक के समर्थकों में झड़प हो गई। आरोप है कि बाद में नारा लगाने वाले राहुल नामक एक युवक को विधायक की गाड़ी में जबरन बैठा लिया गया। बाद में उसे गाड़ी से युवक नीचे गिर गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। कार से नीचे गिरे युवक को चोट भी लगी है। वही आरोप है कि विधायक की गाड़ी से युवक को नीचे फेंक दिया गया। इसके बाद हंगामा और बढ़ गया है। घटना के बारे में बताया जाता है की डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह का आज जनसंपर्क अभियान चल रहा था। उसमें वह अहरांव से लौट रहे थे। इसी दौरान चिलबिला गांव के पास कुछ युवक उनके काफिले को घेर कर नारेबाजी करने लगे।
विधायक के विरोध में नारेबाजी होते देख विधायक के अंगरक्षक सामने आए तथा लोगों को समझने की बुझाने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद मामला बढ़ गया। इसी बीच विधायक के काफिले में शामिल समर्थक भी पहुंच गए और दोनों पक्ष आमने-सामने आकर हंगामा करने लगे। आरोप है कि इस बीच राजद विधायक के समर्थको ने नारेबाजी कर रहे एक युवक को अपने गाड़ी में जबरन बिठा लिया तथा साथ ले जाने लगे। लेकिन थोड़ी देर के बाद युवक उस कार से नीचे गिर गया। जिससे उसको चोट लगी है। आरोप है कि कार से उसे सड़क पर फेंक दिया गया। इस संबंध में डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि जब वे जनसंपर्क से लौट रहे थे तो उनके विरोधी उन्हें घेर कर नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान कुछ विवाद हुआ है। उन्होंने किसी को गाड़ी से फेंकने जैसे मामले से इनकार किया है। बता दे कि इस दौरान कुछ युवक विधायक को दिखाने के लिए हाथों में काला झंडा भी लिए दिखे। दोनों पक्ष द्वारा पुलिस से शिकायत करने की सूचना मिल रही है। वही इस दौरान घायल राहुल नामक युवक को इलाज भी कराया गया है

