बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जहां एनडीए में सीट बंटवारे का फार्मूला तय हो चुका है, वहीं महागठबंधन में अब तक सहमति नहीं बन पाई है। सहयोगी दलों के बीच मतभेद बढ़ते दिख रहे हैं। रविवार को दिल्ली रवाना होते हुए वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने महागठबंधन की सेहत पर तंज कसा, तो बिहार कांग्रेस प्रमुख ने एनडीए पर पलटवार किया। सूत्रों के मुताबिक, आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बीच सीट शेयरिंग को लेकर अहम बैठक हो सकती है। वहीं, एनडीए की आज शाम 4 बजे

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। इधर, तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल की पहली उम्मीदवार सूची जारी करने वाले हैं, जबकि प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी आज अपनी दूसरी सूची घोषित करेगी। इस बीच, बीजेपी विधायक अरुण कुमार सिन्हा के चुनाव न लड़ने के ऐलान ने पार्टी में हलचल मचा दी है।

