धनबाद के गोविंदपुर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ी। सांसद ढूलू महतो ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा निर्मित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के शैक्षणिक सह प्रशासनिक भवन और छात्रावास भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद महोदय ने कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के शैक्षिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि डायट शिक्षकों के प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र है, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव मजबूत होगी। ढूलू महतो ने कहा कि इस भवन के निर्माण से प्रशिक्षकों और

प्रशिक्षुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा दूर-दराज़ से आने वाले विद्यार्थियों को रहने और पढ़ाई के लिए उपयुक्त माहौल मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। सांसद ने लोगों से आग्रह किया कि इस संस्थान को उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र बनाने में सहयोग करें।

