अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने पीएम मोदी से की मुलाकात | 

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने पीएम मोदी से की मुलाकात | 

अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के संकल्प पर जोर दिया। गोर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी को अपना “बहुत अच्छा दोस्त” मानते हैं। इस मुलाकात में रक्षा, व्यापार, तकनीक और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी सर्जियो गोर से मुलाकात को “उपयोगी और सकारात्मक” बताया और भरोसा जताया कि उनके कार्यकाल में दोनों देशों की साझेदारी और गहरी होगी। गोर ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिश्री से भी मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताते हुए कहा कि भारत में अमेरिका का राजदूत बनना उनके लिए गर्व की बात है। हालांकि व्यापार टैरिफ को लेकर मतभेद बने हुए हैं, लेकिन दोनों देशों ने फिर से व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू कर दी है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *