भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच पाकुड़ के नेतृत्व मे सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अस्तित्व मे आने के बीस वर्ष पूर्ण होने पर आर टी आई एक्टिविस्टों के द्वारा परिचर्चा बैठक की गई एवं केक काटकर सेलिब्रेशन मनाया गया। ज़िलाध्यक्ष अमित दास ने बताया की 2005 में यह क़ानून अस्तित्व मे आई जो हथियार के तौर पर सशक्त हुआ पर इस राज्य मे विगत कई वर्ष से सुचना आयुक्त की बहाली ना होने से आर टी आई क़ानून एक मज़ाक और खिलौना साबित हो रही है। अमित दास ने सूचना आयोग की बहाली को लेकर संकल्पित होकर आवाज़ बुलंद करने की बात कही।

अमित ने बताया कि आगामी 18 अक्टूबर से आर टी आई जागरूकता रथ निकाली जाएगी एव ग्रामीण क्षेत्र के पीड़ित और शोषित व्यक्ति को उनका हक़ अधिकार की दिशा मे मंच हर संभव साथ देगी। ज़िला सचिव सुरेश अग्रवाल ने कहा सूचना अधिकार अधिनियम के बीस वर्ष पूर्ण होने पर हम मिलकर सेलिब्रेट कर रहे है। सुरेश अग्रवाल ने कहा कि जब विपक्ष नहीं था तो विपक्ष के बहाने सूचना आयुक्त की बहाली मे विलम्ब थी पर अब जब विपक्ष है तो फिर बहाली क्यों नहीं ?ज़िला उपाध्याय मो अहसान आलम, ज़िला संगठन सचिव माइकल मरांडी, ज़िला संगठन मंत्री संतोष किसपोट्टा ने भी अपने विचार साझा किए।
