अलग-अलग मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई 

अलग-अलग मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई 


आवेदिका तवस्सूम खातुन, उम्र करीब 29 वर्ष, पिता स्व गियासुद्दीन अंसारी ग्राम मंझलाडीह पोo जामबाद, थाना हिरणपुर जिला पाकुड, वर्तमान साकिम अपने बहन बुलबुल बीबी के घर ग्राम बडतल्ला थाना हिरणपुर जिला पाकुड, का माननीय न्यायालय पाकुड़ के शिकायत वाद संख्या 738/2025 द्वारा निर्गत परिवाद के आधार पर प्राथमिक अभियुक्त मो अली हुसैन अंसारी पिता शहादत अंसारी, तबस्सुम बीवी, पति अली हुसैन अंसारी, दोनों ग्राम मंझलाडीह थाना हिरणपुर जिला पाकुड़ के विरोध ढाई साल पूर्व अपने जाल में फसाकर शादी कर मानसिक रूप से प्रताड़ित तथा मारपीट एवं दहेज को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप में हिरणपुर थाना कांड संख्या 98/25 अंकित किया गया है। वहीं दूसरी ओर आवेदिका मुस्कान खातुन, पति बरजहन असारी उम्र करीब 20 वर्ष, साकिम फुलंङगा, ग्वालपाड़ा, थाना शांति निकेतन जिला बीरभूम (पo बंगाल) वर्तमान साo अपने पिता करीम असारी के घर ग्राम बडतल्ला थाना हिरणपुर जिला पाकुड, का परिवाद माननीय न्यायालय पाकुड का शिकायत वाद संख्या 744/2025 द्वारा निर्गत परिवाद प्राप्त हुआ जिसके आधार पर बरजहांन अंसारी पिता नजरुल अंसारी, नजरुल अंसारी, आसेरा बीबी, पति नजरुल अंसारी, जहांनारा खातून पिता नजरुल अंसारी, रमजान अंसारी साकिम फूलडांगा, ग्वालपाड़ा बीरभूम पश्चिम बंगाल के द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडित करने तथा दहेज के लेकर प्रताड़ित करने के आरोप में हिरणपुर थाना कौन संख्या 99/25 दिनांक 12.10.25 को दर्ज किया गया है जबकि आवेदक जीतराम बेसरा उम्र करीब 40 वर्ष पिता सकल बेसरा, साकिम बिन्दाडीह, थाना हिरणपुर, जिला पाकुड का निवासी के लिखित आवेदन के आधार पर हाईवे गाड़ी संख्या रजिस्ट्रेशन संख्या WB59D-1215 के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही से गाड़ी चलाने के करण ग्राम बिंदाडीह में घर के उपर चढ़ा देने से आवेदक के पिता सकल मरांडी उम्र करीब 75 वर्ष की मृत्यु हो जाने के कारण हिरणपुर थाना कांड संख्या 100/25 अंकित किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *