लखीसराय – बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में प्रेस, मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पॉलिटेक्निक कॉलेज लखीसरी में की गई।बैठक में EVM–VVPAT प्रणाली की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रत्येक Ballot Unit में 16 प्रत्याशी (NOTA सहित) होते हैं तथा अधिक प्रत्याशी होने पर अतिरिक्त यूनिट जोड़ी जाती है। VVPAT मतदाता को पारदर्शिता का भरोसा देता है, जिसमें वोट की

पर्ची 7 सेकंड तक दिखाई देती है। बैठक में बताया गया कि मशीनें tamper-proof हैं और मॉक पोल कर सभी एजेंटों की उपस्थिति में सत्यापन किया जाता है। रिपोर्टरों ने बारी-बारी से बटन दबाकर मतदान का नमूना किया और पाया कि सभी मशीनों पर मत सही दर्ज हुए। जिलाधिकारी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र की भावना को समझे और जनता तक निष्पक्ष जानकारी पहुँचाने में अपनी भूमिका निभाए।

