बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। आज राउज एवेन्यू कोर्ट दो अहम मामलों में इन तीनों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश सुना सकती है। पहला मामला IRCTC घोटाला से जुड़ा है, जिसमें लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए IRCTC के दो होटलों के रखरखाव का कॉन्ट्रैक्ट कथित तौर पर एक फर्म को देने में गड़बड़ी होने का आरोप है। CBI ने इसमें धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के

आरोप लगाए हैं। दूसरा मामला जमीन के बदले नौकरी घोटाला है, जिसमें आरोप है कि लालू परिवार ने ग्रुप डी नौकरियों के बदले लोगों की जमीन अपने स्वामित्व वाली कंपनियों को ट्रांसफर करवाई। आज कोर्ट के आदेश के बाद यह स्पष्ट होगा कि इन मामलों में किन धाराओं के तहत मुकदमा चलेगा और लालू परिवार को अदालत में पेश होना होगा।

