
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में TTP के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, इस हमले में TTP चीफ मुफ्ती नूर वली मेहसूद के मारे जाने का दावा किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महसूद पूर्वी काबुल में बने एक ठिकाने पर मौजूद था और उसकी कार व गेस्टहाउस को निशाना बनाया गया। हालांकि, तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि विस्फोट में किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। यह एयरस्ट्राइक ऐसे समय पर हुई है जब तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी भारत दौरे पर हैं।

