इजरायल और हमास गाजा युद्ध को समाप्त करने और युद्धविराम पर सहमति बनाकर तैयार हो गए हैं। इजरायली कैबिनेट ने इसे औपचारिक मंजूरी दे दी है। इस बीच, दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम समझौते से जुड़ा एक कथित ‘सहमति पत्र”सामने आया है, जिसका शीर्षक है गाजा युद्ध का पूर्ण अंत। दस्तावेज के अनुसार, यह समझौता इस सप्ताह की शुरुआत में

घोषित युद्धविराम को औपचारिक रूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिया गया है और कहा गया है कि उन्होंने ‘गाजा में युद्ध के अंत की घोषणा’ कर दी है। दोनों पक्षों ने आवश्यक कदम उठाने पर सहमति जताई है l

