अब दिल्ली में व्हाट्सऐप से मिलेगा बर्थ और कास्ट सर्टिफिकेट | 

अब दिल्ली में व्हाट्सऐप से मिलेगा बर्थ और कास्ट सर्टिफिकेट | 

दिल्ली सरकार अब लोगों को एक और बड़ी सुविधा देने जा रही है। अब आपको जन्म या जाति प्रमाणपत्र के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे — क्योंकि दिल्ली सरकार जल्द ही इन सेवाओं को व्हाट्सऐप पर उपलब्ध कराने जा रही है। ‘गवर्नेंस थ्रू व्हाट्सऐप’ नामक इस पहल के तहत लोग बर्थ सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट सहित करीब 50 सेवाओं के लिए सीधे व्हाट्सऐप से आवेदन कर सकेंगे और वहीं से सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर पाएंगे।

सरकार का कहना है कि यह सिस्टम AI चैटबॉट पर आधारित होगा, जहां यूजर्स हिंदी या अंग्रेज़ी में बातचीत करके आवेदन कर सकेंगे, ज़रूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर पाएंगे और शुल्क का भुगतान भी कर सकेंगे। लक्ष्य: सेवाओं को और ज्यादा सुलभ, पारदर्शी और फेसलेस बनाना। इस प्रोजेक्ट की तैयारी सूचना प्रौद्योगिकी विभाग कर रहा है, जो एक टेक कंपनी की मदद से इसे लागू करेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *