तमिलनाडु के मदुरै में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास दिन रहा। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां एक नए क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियोज़ में धोनी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहे हैं।

उद्घाटन के बाद उन्होंने मैदान पर उतरकर बल्लेबाजी भी की, और अपने पुराने अंदाज़ में कुछ शानदार शॉट्स लगाए। स्थानीय लोगों ने धोनी का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह स्टेडियम अब युवाओं के लिए क्रिकेट प्रतिभा निखारने का नया केंद्र बनने जा रहा है।

