
पाकुड़ ज़िले के पाकुड़िया महेशपुर मार्ग पर तेंदुलिया मोड़ के पास सड़क दुघर्टना हुई। उक्त दुर्घटना दो बाइक के बीच हुई जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक पाकुड़िया महेशपुर मार्ग पर दो विपरीत दिशा से आ रहे बाइक के बीच टक्कर स्वरूप दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायलों को पाकुड़िया स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज हेतु भेजा गया, जहां ईलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल महेशपुर थाना क्षेत्र के मालटोला निवासी दीपक कर्मकार, पिता गणेश कर्मकार की मृत्यु हो गई जबकि महेशपुर निवासी अंथोनी हांसदा, पिता स्वर्गीय धनेश हांसदा एवं उनकी पत्नी तालामुनी मरांडी को बेहतर ईलाज हेतु रामपुरहाट भेजा गया है।पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट चुकी है जारी है।

