अयोध्या में हुए ब्लास्ट में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। पहले ब्लास्ट के बाद डीएम ने कहा कि धमाके का कारण LPG सिलेंडर या प्रेशर कुकर हो सकता है। रात में रेस्क्यू

ऑपरेशन के दौरान मलबे में फिर से ब्लास्ट हुआ, जिसमें एक लेखपाल को 8 टांके आए। राहत और बचाव कार्य जारी है, स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सुरक्षा बरतने और बचाव दल का सहयोग करने की अपील की है।

