मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में जनता के सपनों को साकार करते हुए EWS/LIG फ्लैट्स के आवंटियों को घर की चाबी सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने ₹118 करोड़ की विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

सीएम योगी ने कहा — “हर नौजवान और हर परिवार का एक सपना होता है — अपना घर हो। आज सरकार उस सपने को साकार कर रही है।” उन्होंने सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई और दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। “सबका सपना, अपना घर — यूपी सरकार कर रही है पूरा।”

