विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अफगान विदेश मंत्री मौलवी अमीर ख़ान मुत्ताक़ी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच मित्रता, व्यापार और विकास सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। जयशंकर ने कहा — “यह यात्रा भारत-अफगानिस्तान की स्थायी मित्रता की पुष्टि करने में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम अफगानिस्तान के विकास, क्षेत्रीय अखंडता और लोगों

के बीच संबंधों को और मजबूत करेंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि भारत काबुल स्थित अपने तकनीकी मिशन को दूतावास के स्तर तक उन्नत करेगा, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते भरोसे और सहयोग का प्रतीक है।

