कानपुर में अवैध पटाखों का धमाका, सोशल मीडिया पर अफवाहों का तूफान!

कानपुर में अवैध पटाखों का धमाका, सोशल मीडिया पर अफवाहों का तूफान!

कानपुर के मिश्री बाजार में बुधवार रात हुआ धमाका शहर में दहशत का कारण बना — लेकिन सच्चाई कुछ और निकली। दरअसल, यह विस्फोट अवैध पटाखों के बारूद से हुआ था, न कि किसी आतंकी घटना से। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 26 संदिग्धों को हिरासत में लिया और 100 क्विंटल से ज़्यादा अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की है। फजलगंज, मूलगंज और नौबस्ता जैसे इलाकों में देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन। चोरी की स्कूटी से होती थी बारूद की सप्लाई, अब पूरा नेटवर्क पुलिस के कब्जे में है। लापरवाही बरतने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित — थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी पर भी गिरी गाज। इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्वों ने फर्जी खबरें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने साफ कहा — “ये हादसा आतंकी नहीं, बल्कि अवैध पटाखों का नतीजा है। अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।” NIA और खुफिया एजेंसियां अब अफवाह फैलाने वालों की पहचान में जुटी हैं। 18 दुकानें और 3 गोदाम सील कर दिए गए हैं। जनता से अपील — अफवाहों पर भरोसा न करें, शांति बनाए रखें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *