
गृह मंत्रालय की इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Google Chrome यूजर्स के लिए नई हाई-रिस्क सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी की है। 8 अक्टूबर को जारी अपनी एडवाइजरी CIVN-2025-0250 में CERT-In ने बताया कि Windows, MacOS और Linux यूजर्स के ब्राउजर में बग पाए गए हैं, जिन्हें हैकर्स रिमोटली एक्सेस करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर्स को निर्देश दिया गया है कि वे अपने Chrome ब्राउजर को लेटेस्ट वर्जन 141.0.7390.65 या 141.0.7390.66 में अपडेट करें। अपडेट करने के लिए: ब्राउजर लॉन्च करें और दाहिने ऊपर तीन डॉट्स पर क्लिक करें। Help About Google Chrome पर जाएं। Check for Updates पर क्लिक करें और लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें। ब्राउजर को रिस्टार्ट करें। सरकार लगातार ऐसे वॉर्निंग जारी कर रही है ताकि बढ़ते साइबर क्राइम और फाइनेंशियल फ्रॉड से यूजर्स को बचाया जा सके।

