पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में माह सितम्बर में प्रतिवेदित एवं निष्पादित कांडों की विस्तृत समीक्षोपरांत लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु सभी थाना ओपी प्रभारी को निर्देशित किया गया। इसके अलावा दीपावाली एवं छठ पर्व 2025 को शांतिपूर्ण रूप से मनाने हेतु सभी सुरक्षात्मक कार्रवाई करने,धनतेरस एवं दीपावली के दौरान चोरी,छिनतई की घटना पर पूर्णरुप से अकुंश लगाने हेतु बैंक,ए.टी.एम. एवं ज्वेलरी शॉप के आसपास पैदल एवं बाइक के माध्यम से मुस्तैदी के साथ गश्त करने तथा उक्त स्थानों पर विशेष निगरानी रखने हेतु,बाइक एवं साईकिल से हो रहे कोयला चोरी पर अकुंश लगाने हेतु नियमित रूप से छापामारी अभियान

चलाने, अवैध पत्थर एवं बालू के उत्खनन परिवहन के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स के साथ नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाए जाने, नशामुक्ति,मानव तस्करी,साईबर अपराध,महिला अत्याचार,सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रत्येक माह स्कूल,कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने,बढ़ते सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने, नो एंट्री लगने एवं खुलने के दौरान प्यादपुर पुल एवं अन्य स्थानों में लग रहे जाम एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु निर्देश दिया गया। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की जानकारी के संबंध में लिखित परीक्षा ली गई जिसमें उत्कृष्ट प्राप्तांक लाने वाले पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया गया।

