Zoho के Arattai ऐप की प्राइवेसी पर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

Zoho ग्रुप के हाल ही में लॉन्च हुए इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Arattai की प्राइवेसी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। X यूजर Ravi (Tamilravi) ने पूछा कि क्या पति-पत्नी इस ऐप पर अपनी अंतरंग तस्वीरें भेज सकते हैं और Zoho में किसके पास इनका एक्सेस है। इस पर Zoho के को-फाउंडर श्रीधर वेंबू ने जवाब दिया, “Trust me Bro। हमारी पूरी SAS बिजनेस भरोसे पर आधारित है। हम किसी भी ग्राहक का डेटा एक्सेस या बेचते नहीं हैं। एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन आ रहा है, लेकिन भरोसा इससे कहीं ज्यादा अनमोल है।” Arattai ऐप को WhatsApp का विकल्प माना जा रहा है और लॉन्च के साथ ही यह लोकप्रिय हो गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसकी तुलना WhatsApp से की, कुछ ने इसकी प्राइवेसी पर सवाल उठाए, जबकि कई ने इसे स्वदेशी प्रोडक्ट बताते हुए समर्थन किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *