पश्चिम बंगाल से आने वाले बिना रजिस्ट्रेशन के टोटो के विरुद्ध चलाया गया विशेष वाहन जांच अभियान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना के चांदपुर चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान मे मुफ्फसिल थाना अंतर्गत पश्चिम बंगाल के डाक बंगला से पाकुड़ आने एवं जाने वाले सभी टोटो को रोककर वाहन पंजीकरण, नाबालिक द्वारा वाहन चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस रखने एवं दो पहिया वाहनों का हेलमेट, इंश्योरेंस, पोल्यूशन, नंबर प्लेट जैसे कागजातों की जांच की गई। जांच के क्रम में दो पहिया वाहन को नियम व जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन करने हेतु चालको को जागरूक करते हुए हिदायत दिया गया। दो

पहिया एवं अन्य वाहनों से कुल 15,650/- रुपए का ऑनलाइन चालान के माध्यम से दंड की राशि वसूली गई। पश्चिम बंगाल से पाकुड़ आने वाले सभी वाहनों को हिदायत दिया गया कि रोड परमिट, रोड टैक्स रजिस्ट्रेशन के बगैर पाकुड़ में प्रवेश ना करे। नियमों एवं आदेश का उल्लंघन करने पर दंड की राशि वसूल करने के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जांच के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी, सड़क सुरक्षा के कर्मी एवं पुलिस बल उपलब्ध रहे l
