जी हां एक पुरानी कहावत है old is gold, और ये ओल्ड लोग, सेवा निवृत लोग,जिन्होंने जीवन भर भारतीय रेलवे की सेवा की , सेवा निवृत होने पर,अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर चिलचिलाती धूप में धरना पर बैठे हुए हैं। इनकी 7 सूत्री मांगों में आठवां वेतन आयोग का गठन,पेंशन नियम में सुधार, पेंशन बिक्री की अवधी में बदलाव,रेलवे अस्पताल में दी जाने वाली सुविधा को उन्नत बनाने, अठारह महीने से बकाया डी0 ए0 डी 0 आर0 का भुगतान शीघ्र करने, ई उम्मीद कार्ड को सुविधा जनक बनाने, और वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेलवे कंसेशन टिकट को पुनः बहाल करने जैसी मांगें शामिल हैं। ।सभा को संबोधित करते अखिलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के गलत रवैए के चलते पूरे भारत में राष्ट्रव्यापी

रिटायर्ड साथीयों आज आंदोलन पर उतारू हैं,08वे वेतन आयोग में अवकाश प्राप्त कर्मचारियों को अनदेखा कर लाभ नहीं देने का षडयंत्र रचा है।इसलिए पूरे भारत में AIRRF के नेतृप्त में आज धरना हो रही है,इस धरना में पारसनाथ,हजारीबाग, निमियाघाट,तोपचांची,गोमो,पाठरडीह,धनबाद से लगभा 400 अवकाश प्राप्त कर्म चारी जिसमें अच्छी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।इस धरना को सफल बनाने में सत्रजीत सिंह,बबन राम, बिन्देसरी प्रसाद,एन एच खान,विजय कुमार, निरपत महतो,मो सलीम,शोभा प्रसाद, भुनेश्वर यादव,ठाकुर महतो,हबीब, सी के सिंह,एस के सिंह, ए के विश्वकर्मा,बी पी सिंह, आर के साह,के पी वर्मा,अनिमेष बनर्जी आदि ने शिरकत किए

