
नोखा थाना क्षेत्र के घोसिया गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब पुराने मकान को तोड़ने के दौरान दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत मलबे में दाब कर हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया गया कि घोसिया गांव निवासी देव मुनि चौधरी अपने पुराने मकान को गिरवा रहे थे। इसी क्रम में अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में नोखा थाना क्षेत्र के पियरा गांव निवासी कृष्ण चौधरी और सिकंदर कुमार चौधरी दोनों पियरा बाल आ गए। हादसे में कृष्ण चौधरी पिता रामचंद्र चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिकंदर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सिकंदर कुमार को नोखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय प्रताप ने घायल सिकंदर को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेश से सासाराम रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी मधुसूदन चौरसिया और थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। नगर परिषद नोखा से जेसीबी मंगाकर मलबा हटवाया गया तथा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।घटना की सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद प्रमोद शर्मा, प्रमोद पासवान, टूटुनटुन चौधरी, सहित कई लोग पहुंच कर मलबे को हटाने के लिए नगर परिषद से जेसीबी को मगया। मलबे से निकाला । थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

