डाकघर पूरे भारतवर्ष में 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा था जिसका आज ग्राहक दिवस के साथ समापन होना है ऐसे में धनबाद डाक विभाग ने भी कोई कसर बाकी छोड़ना उचित नहीं समझा और इस साप्ताहिक समारोह में तरह तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित कर घर घर तक अपनी पैंठ बना ली । 6 अक्टूबर को प्रौद्योगिकी दिवस,7 अक्टूबर को वित्तीय समावेशन दिवस,8 अक्टूबर को फीला टेली दिवस,9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस,और आज दिनांक 10 अक्टूबर को ग्राहक दिवस समारोह के दौरान प्रश्नोत्तरी

प्रतियोगिता,डाक टिकट संग्रह प्रतियोगिता,( जिसके रुचि रखने वाले प्रतिभागियों को ₹ 6000/वार्षिक छात्रवृति प्रदान की जाती है,तरह तरह की योजनाओं की जानकारी साझा कर,ग्राहकों को होने वाली परेशानियों का मंथन कर,आधुनिक तकनीक के विषय में ग्राहकों को जानकारी देकर सफलता पूर्वक मनाया गया ।

