
खबर कैमूर से है जहां रामगढ़ के निवर्तमान भाजपा विधायक सह प्रत्याशी अशोक सिंह ने रामगढ़ विधानसभा के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत कड़सरा पंचायत के दसौती, कोटसा, मदनपुरा, धनेछा, महमूदगंज सहित कई गांव का भ्रमण किया, जहां उन्होंने लोगों का हाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना, और जनता से अपील किए कि अभी मुझे 6 महीना का टाइम मिला था तो मैंने 5 महीने में कई कई ऐसे काम किया जो पिछले 50 सालों में नहीं हुआ था,अगर जनता मुझे पांच साल का मौका दे तो रामगढ़ की तस्वीर बदल दूंगा, खास कर युवाओं से वादा करता हूं कि अगर मैं 5 साल विधायक रह गया तो रामगढ़ विधानसभा के 50,000 युवाओं को नौकरी दिलाऊंगा, अगर ऐसा नहीं हुआ तो चुनाव नहीं लडूंगा. आगे उन्होंने कहा कि रामगढ़ की जनता ने मुझे 6 महीना का मौका दिया था जिसमें मैने कई कैनाल चालू कराया ताकि हर क्षेत्र में किसान को खेत तक पानी मिल सके, गली गली जाने के लिए सड़के बनवाई, लेकिन एक फिर से रामगढ़ की जनता मुझे मौका देता है तो कैमूर की धरती पर गंगा को उतार कर रहेंगे रामगढ़ विधानसभा में, जहां गंगा के पानी से आप घर में ही नहा सकते हैं बक्सर बनारस जाने की जरूरत नहीं।

