अमेरिका ने जारी किया बयान: पाकिस्तान को AIM-120 मिसाइलें नहीं देने का किया फैसला |

अमेरिका ने जारी किया बयान: पाकिस्तान को AIM-120 मिसाइलें नहीं देने का किया फैसला |

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान को नई AIM-120 मिसाइलें नहीं दी जा रही हैं। विभाग ने कहा कि अनुबंध केवल पाकिस्तान के पास पहले से मौजूद मिसाइलों के रखरखाव करेगा, नई मिसाइलों की आपूर्ति नहीं करेगा।

दरअसल, 30 सितंबर को जारी एक सामान्य अनुबंध लिस्ट में पाकिस्तान का नाम शामिल होने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस्लामाबाद को नई मिसाइलें मिलने जा रही हैं। हालांकि अब अमेरिकी प्रशासन ने इन दावों को गलत ठहराते हुए कहा है कि अमेरिका सिर्फ पाकिस्तान की पुरानी मिसाइलों का रखरखाव और मरम्मत करेगा, नई मिसाइलें नहीं देगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *