पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पहली बार महिला आतंकियों की एक अलग यूनिट बनाई है, जिसका नाम ‘जमात-उल-मोमिनात’ रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस यूनिट की जानकारी ग्लोबल आतंकी मौलाना मसूद अजहर के नाम से जारी एक लेटर के जरिए सामने आई है। बताया गया कि भर्ती प्रक्रिया 8 अक्टूबर से पाकिस्तान के

बहावलपुर स्थित मरकज उस्मान-ओ-अली में शुरू हो चुकी है। इस महिला यूनिट की कमान मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर को सौंपी गई है। सादिया के पति यूसुफ अजहर 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मारा गया था।

