प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार, सुरक्षा, तकनीक और शिक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान दोनों देशों ने ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इसी साल जुलाई में दोनों

देशों ने ऐतिहासिक व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (CETA) पर हस्ताक्षर किए थे। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि ब्रिटेन की नौ यूनिवर्सिटीज जल्द ही भारत में अपने कैंपस खोल रही हैं, जो शिक्षा और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दोनों देश ‘विजन 2030’ के तहत अपने संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर देंगे।

