गाजा समझौता: ट्रंप ने बंधक रिहाई और इजरायली सैनिक वापसी का किया ऐलान 

गाजा समझौता: ट्रंप ने बंधक रिहाई और इजरायली सैनिक वापसी का किया ऐलान 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि इजरायल और हमास ने अमेरिका की मध्यस्थता वाली शांति योजना के पहले चरण पर सहमति जताई है। इस समझौते का मकसद गाजा में जंग रोकना और बंधकों एवं कैदियों की रिहाई सुनिश्चित करना है। समझौते के तहत गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए पांच क्रॉसिंग तुरंत खोले जाएंगे, गाजा वापसी मानचित्र में बदलाव किया जाएगा और पहले चरण में 20 इज़रायली बंदियों को रिहा किया जाएगा। इस समझौते की गारंटी अमेरिका, मिस्र, कतर और तुर्की ने दी है। हमास इस वीकेंड सभी 20 जीवित बंधकों को रिहा करेगा, जबकि इज़रायल अपने सैनिकों को एक निश्चित सीमा तक वापस बुलाएगा। इस कदम को मजबूत, टिकाऊ और स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *